फिरोजाबाद: मेडीकल मार्केट के अध्यक्ष बने प्रशांत राजौरिया

-फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने जिला अस्पताल के सामने मेडीकल मार्केट का किया गठन

फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के सामने मेडीकल मार्केट की एक बैठक फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडीकल मार्केट का सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से प्रशांत राजोरिया को अध्यक्ष, महामंत्री विष्णु गुप्ता, इंतजाम आलम कोषाध्यक्ष, अमित गुप्ता उपाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश शर्मा, रामनाथ शर्मा, प्रमोद कुमार गुप्ता, रामकृष्ण सिंह, सुधीर उपाध्याय संयुक्त महामंत्री, संदेश उपाध्याय, सोनू शर्मा, बॉबी गुप्ता, संगठन मंत्री श्रीकृष्ण शर्मा, गगनदीप सिंह, राजेश कुमार, सौरव पोरवाल, गुलशन भाई को चुना गया।

साथ ही संरक्षक मंडल में संरक्षक राजेंद्र राजोरिया, विजेंद्र यादव, बसंत शर्मा रहे। इस दौरान रामबाबू झा महानगर महामंत्री, अर्जेश उपाध्याय, पारसराम लालवानी, विवेक कौशल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 349