टूंडला: फेयरवेल पार्टी में सुदिति ग्लोबल अकादमी के छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

टूंडला। सुदिति ग्लोबल अकादमी फिरोजाबाद रोड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पर द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे जलेबी प्रतियोगिता, नेल पेंट प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, पासिंग बॉल, 12 वी के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया।

इसमें मिस फेयरवेल के रूप में साक्षी यादव 12-डी, मिस्टर फेयरवेल इवांश झा 12-बी चुने गए। विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। स्कूल प्रांगण में आयोजित समारोह में विद्यालय संरक्षक किताब सिंह यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य कमल कौशिक ने बच्चों को एकाग्रता, धैर्य और सतत प्रयास से नियमित स्वाध्ययन करने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में फैज अहमद, हिमांशु राजोरिया, आशीष श्रीवास्तव, पियूष चैहान, रवि कुमार, अंकित पाल सिंह, आकाश वर्मा, आशीष शुक्ला, आरती वर्मा, कोमल, गीता, रोशनी, विनीशा, आदि का सहयोग रहा।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1456