फिरोजाबाद: पत्नी ने प्रेमी से मिलकर करा दी पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। कहा जाता है कि पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। लेकिन पत्नी ने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया। अपने नाजायज रिश्ते को बचाने के लिए उसने अपने सात जन्मों तक साथ निभाने वाले पति की ही हत्या करवा दी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ देवजीत निवासी शशी ने पति विसमवीर सिंह के लापता होने की सूचना 9 जुलाई को थाने पर दी थी। जांच पड़ताल में पता चला कि विसमवीर तीन जुलाई से ही लापता था। छह दिन बाद गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी गई थी। पुलिस ने युवक की तलाश की तो उसका शव थाना नारखी क्षेत्र में पड़ा मिला था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक की पत्नी के गांव के ही जितेन्द्र पुत्र विजय सिंह से अवैध संबंध थे। पूछताछ और जांच पड़ताल में स्पष्ट हो गया कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई है। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को हिरासत में लिया तो सबकुछ स्पष्ट हो गया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रेमी ने अपने साथी गुलशन उर्फ गुल्ला निवासी बिल्टीगढ़ देवजीत थाना मक्खनपुर तथा हिमांशु चैहान निवासी हलपुरा थाना मटसेना के साथ मिलकर विशमवीर की हत्या कर शव को फेंक दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस हत्या में बातचीत में प्रयुक्त किया गया मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566