फिरोजाबाद: छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। प्रा.वि. जगमुदी विकास खंड अराँव में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिरसागंज चेयरमेन रंजना सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडेय द्वारा नियुक्त नोडल शिक्षिका अर्चना जादौन एवं गीतांजलि सिंह के द्वारा किया गया। गीतांजलि सिंह ने बालिकाओं और महिलाओं को हाइजीन स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ सेनेटरी नैपकिन पैड का भी वितरण किया।

छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया। शिक्षिका अर्चना जादौन ने सभी को महिला हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी। .उन्होने कहा कि सभी 6-14 वर्ष के बच्चे को निशुल्क शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। बालश्रम एक अपराध है हम सभी को बच्चों से बाल मजदूरी नहीं करवानी है। अन्यथा संविधान में दंड का प्रावधान है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को नोडल शिक्षिकाओं द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी सुरेश कुमार सरोज के अलावा महिलाऐं एवं बालिकाऐं मौजूद रही।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1285