शिकोहाबाद: ताईक्वांडो में आगरा ने दोनों वर्गों में मारी बाजी

शिकोहाबाद। मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन प्रहलाद टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज में किया गया। बालक वर्ग में विजेता आगरा और उपविजेता फिरोजाबाद रहा। वहीं बालिका वर्ग में विजेता आगरा और उपविजेता फिरोजाबाद रहा। प्रतियोगिता में आगरा मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सतीश यादव, पर्यवेक्षक रामपाल यादव, रवि यादव, रामकेश यादव, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसोदिया ने संयुक्त रूप मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रतियोगिता जनपद के क्रीड़ा सचिव नरेंद्र सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार तथा शारीरिक शिक्षक हरि सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई।

अंत में प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसोदिया ने आए हुए सभी टीम कोच, टीम मैनेजर तथा खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक पंकज कश्यप, सौरभ भदोरिया, प्रियंका, ममता आदि उपस्थित रहीं। संचालन डॉ राघवेंद्र तथा धर्मवीर सिंह द्वारा किया।

निर्णायक एवं रेफरी का कार्य राम जियावन, अर्पित, अंश यादव, सचिन, वंशका जायसवाल, सुशांत कुमार, तनु अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, करण कुमार द्वारा किया गया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814