शिकोहाबाद: प्रोजेक्ट प्रदर्शन में छह बाल विज्ञानियों के प्रोजेक्ट हुए चयनित

-चयनित बाल विज्ञानी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में करेंगे प्रतिभाग

शिकोहाबाद। डीआर इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शनी माधोगंज स्थित डीआर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। जिसमें छह बाल विज्ञानियों द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रोजेक्टों को सराहना मिली। चयनित छह बालविज्ञानियों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

जिला समन्वयक अश्वनी जैन ने बताया कि भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. निशा अस्थाना के निर्देशन में 31 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन डी आर इंटर कॉलेज माधौगंज में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह,जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों के चयनित होने की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचने के लिए कामना की। प्रोजेक्ट प्रदर्शन में जूनियर वर्ग की 78 एवं सीनियर वर्ग की 94 टीमों ने प्रतिभाग किया। कुल 172 टीम में 332 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें राज्य स्तर के लिए जूनियर वर्ग में तीन टीम क्रमशः आदित्य प्रताप सिंह,खुशी एवं शिवांगी और तीन टीम प्रतीक्षारत रहीं। जिनमें अंशिका,मोहिनी एवं भावना राठौर हैं। सीनियर वर्ग में तीन टीम क्रमशः आकांक्षा शर्मा, अवन्तिका शर्मा, इक्षिता जैन का चयन किया गया। प्रतीक्षारत टीम में क्रमशः न्यासा वलेचा, प्रक्षाल जैन एवं रोहित राजपूत रखे गए।

निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डॉ. जेके अवस्थी, मनोज कुलश्रेष्ठ, रत्नेश कुलश्रेष्ठ,सतवीर सिंह,प्रशान्त कुमार जैन एवं सौरभ यादव ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रदीप जादौन, पीयूष तिवारी, ध्रुूवकांत झा, राजकुमार सिंह, शरद पोरवाल, दीपक कुमार, श्याम गुप्ता, शुभांकर यादव, सुनील जैन, हिमांशु भारद्वाज एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814