फिरोजाबाद: गीता जयंती पर स्कूलों में गूंजे गीता के श्लोक

फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के प्रमुख विद्यालयों में हजारों बच्चों ने एक साथ गीता के श्लोक का पाठ किया गया।

अभिषेक मित्तल क्रांति ने बताया कि जनपद में हजारों विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों का पाठ किया। आनंद मित्तल ने स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में, अजय जिंदल, उमेश शर्मा, आलिंद अग्रवाल, राकेश नवरंग, विनय अग्रवाल ने सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में, अभिषेक मित्तल क्रांति ने श्योर सक्सेस एकडमी, झा क्लासेज, एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओवीएम स्कूल, दिनेश अग्रवाल ने रामा कन्या स्कूल गल्र्स इंटर काॅलेज, लिटिल इंटरनेशनल स्कूल, वंडर वर्ल्ड स्कूल, ब्रजेश कटारा द्वारा गीता मंदिर लोहिया नगर, पूनम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुमन जिंदल, आनंद पंडित ने शिव मंदिर गणेश नगर में गीता के तीन श्लोक का पाठ करवाया।

गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आवाहन पर विश्व भर में एक मिनट एक साथ गीता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें फिरोजाबाद के समाजसेवियों द्वारा परिवार सहित अपने घर के मंदिरों में गीता श्लोकों का पाठ कर गीता महोत्सव मनाया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574