शिकोहाबाद: बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 102 छात्र-छात्राओं स्मार्ट फोन बांटे

शिकोहाबाद। बीडीएम कॉलेज परिसर में मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द युवा तकनीकी सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. गीता यादवेन्दु के निर्देशन में आयोजितकिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रबंधिका रानी गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह रहे। अतिथयों ने विद्यालय की 102 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्षा ने स्मार्टफोन के सकरात्मक उपयोग के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु ने छात्राओं को बताया की इस स्मार्टफोन से आप अपने विकास को गति दे सकते हैं। अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। एसएचओ ने बताया की स्मार्टफोन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी आसान बनाया जा सकता है। इस अवसर पर एसआई महावीर सिंह द्वारा मिशन जागृति अभियान से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी भी छात्राओं को प्रदान की।

इस कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी के रूप में जहान सिंह, राहुल रहे। कार्यक्रम के दौरान समस्त शिक्षक जिसमें दर्शना कुमारी, डॉ.नीलम, डॉ.मोनिका, पल्लवी, डॉ.ममता, पिंकी, नन्दिनी व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814