फिरोजाबाद: पंतगों पर स्लोगन लिखकर छात्राओं ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डाॅ संध्या द्विवेदी और डाॅ प्रिया सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रथम शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी थीम हुनर हाट रही। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिविर का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने माॅ सरस्वती के चित्र के सम़क्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से लक्ष्य गीत किया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की। साथ ही छात्राओं ने हुनर हाट में विविध प्रकार के स्टॉल लगाए। जैसे फुल्की, भेलपुरी, हैंडीक्राफ्ट में पेनबॉक्स, फोटोफ्रेम, वॉल हैंगिंग, टेडी बियर आदि।

कल्पना राजौरिया ने मतदाता जागरूकता विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्राओं ने पतंगों पर मतदाता जागरूकता संबंधित तरह-तरह के स्लोगन लिख कर अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया। स्वयंसेवक रेनू, निशा, कोमल, प्रतीक्षा, मुस्कान, उदीशा, संवेदना, सुनाक्षी, राजनादिनी आदि का विशेष योगदान रहा।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1285