शिकोहाबाद: व्याख्यान माला में व्यक्तित्व विकास एवं संभाषण कौशल विषय पर हुई चर्चा

शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु की अध्यक्षता में करियर उन्मुख कार्यक्रम के अंतगर्त व्याख्यान माला आयोजित की गई। जिसका विषय व्यक्तित्व विकास एवं संभाषण कौशल रहा। वक्ताओं ने इस पर अपने विचार व्यक्त किये।

व्याख्यान माला में गामा आईएएस कोचिंग दिल्ली के संस्थापक लेखक एवं लोकप्रिय वक्ता लक्ष्मन माहेष्वरी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने बहुमूल्य विचारों से छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने विस्तृत रूप में व्यक्तित्व का अर्थ व प्रकार, गुण, तत्व, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक, व्यक्तित्व मापने की विधियों पर चर्चा करते हुए व्यक्तित्व विकास हेतु आवश्यक एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनके द्वारा व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से एवं मनोरंजक विचार प्रस्तुति से छात्राओं ने विषय का समझा।

इस अवसर पर प्राचार्या ने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पाठ्यक्रम में निर्धारित विषय वस्तु के ज्ञान के अतिरिक्त उन्हें व्यक्तित्व विकास सम्बन्धित बिन्दुओं पर भी पर्याप्त ध्यान देना होगा। तभी वे प्रतिस्पर्धा के इस समय में रोजगार प्राप्ति के साथ ही समाज में भी अपनी जगह बना पाएगी। उपप्राचार्या प्रोफेसर शशिप्रभा तोमर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।

आईक्यूएसी प्र्रभारी प्रोफेसर सीमारानी जैन ने छात्राओं से जीवन कौशल विकास के अन्तर्गत ‘संभाषण कला‘ पर चर्चा करते हुए कहा कि कम्यूनिकेशन स्किल द्वारा हम नौकरी, व्यवसाय के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल करते हुए अपने सम्पूर्ण जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर पल्लवी पांडेय ने कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन किया।

कार्यक्रम में आईक्यूएसी समिति के सदस्य दर्शना कुमारी, डॉ. सीमारानी, डॉ. नीलम, डॉ. माया गुप्ता, डॉ. ममता भारद्वाज के अतिरिक्त डॉ.नम्रता प्रसाद, प्रीती सिंह, डॉ. चंद्रा सिंह चैहान आदि उपस्थित रहे।

 

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814