टूंडला: कैबिनेट मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का किया आव्हान

टूंडला। लोकसभा चुनाव के बाद देश मंे एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। ये बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चै. लक्ष्मी नरायन ने गांव चुल्हाबली में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में जो योजनायें चलायी गयीं हैं उनका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। भाजपा सरकार में सभी लोगों को राहत है। सरकार ने सभी वर्गों के लिये काम किया है। यही कारण है कि जनता एक बार फिर से मोदी की सरकार बनाने के लिये संकल्प ले चुकी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को भारी संख्या में मत देने की अपील की।

इस मौेके पर पूर्व प्रधान शंकर सिंह सोलंकी, भंवर सिंह सोलंकी, नरेंद्र सोलंकी, देव प्रकाश शर्मा, उमेश पचैरी, हरि सिंह सोलंकी, पप्पू सोलंकी, प्रेमजीत सोलंकी, सियाराम बघेल, नत्थीलाल, रामबाबू, जयपाल सिंह सोलंकी, मास्टर राजेंद्र पचैरी,पप्पू सोलंकी, बसंत खरे, बच्चा जाटव, अजवीर सिंह, रामबाबू बघेल, रमेश सोलंकी आदि उपस्थित रहे। संचालन ललित सोलंकी ने किया।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 447