फिरोजाबाद: प्रसव के बाद महिला की उपचार के दौरान मौत

-परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के प्राइवेट हॉस्पीटल में प्रसव के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव लेखराजपुर निवासी सुनीती पत्नी सुरेंद्र सिंह गर्भवती थी। परिजनों ने प्रसव के लिए महिला को थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे सर्विस रोड लाइफ केयर हॉस्पिटल में रविवार को भर्ती कराया था। रात के समय महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया लेकिन खून की कमी होने पर महिला की तबीयत खराब हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उस पर खून चढ़ाया और खून चढ़ाने के बाद उसकी तबीयत और अधिक बिगड़ने लगी।

सोमवार को डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर महिला को आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब महिला को आगरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। महिला के शव को लेकर परिजन दोबारा अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल के सामने शव को रखकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

मौके पर एसीएमओ डॉक्टर बीडी अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल को सील कर दिया है। एसीएमओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया हॉस्पिटल को सील करने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789