भारोत्तोल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में जीजीआईसी टूंडला ने मारी बाजी

-डीएवी इंटर काॅलेज के मैदान पर बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय भारोत्तोल प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

फिरोजाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय भारोत्तोल प्रतियोगिता डीएवी इंटर काॅलेज में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 45 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ डीएवी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ उपेंद्रनाथ शर्मा ने किया। बालिका वर्ग अंडर-17 44 किलोग्राम में प्रियंका, 48 किलोग्राम में मल्लिका, 53 किलोग्राम में श्वेता, 58 किलोग्राम में अनुष्क कश्यप और 63 किलोग्राम में तान्या जीजीआईसी टूंडला विजयी रही। अंडर-19 में क्रमश 44 में शिवानी, 48 में बबली, 58 में सलोनी, 63 किलोग्राम में कबिता जीजीआईसी टूंडला विजयी रही।

बालक वर्ग अंडर-17 क्रमशः 50 किलोग्राम में जशवीर सिंह डीएवी इंटर काॅलेज, 58 किलोग्राम में हर्ष कमला देवी इंटर काॅलेज, 62 किलोग्राम में प्रेमकुमार राजकीय आश्रम पद्वति वजीरपुर, 69 किलोग्राम ओमकांत वर्मा डीएवी इंटर काॅलेज विजेता रहे। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में 50 किलोग्राम में सूरज कस्तूरवा इंटर काॅलेज, 56 किलोग्राम प्रिंस प्रताप एवं 63 किलोग्राम में नितिन कुमार राजकीय आश्रम पद्वति वजीरपुर और 85 किलोग्राम में रिंकू डीएवी इंटर काॅलेज विजेता रहे।

निर्णायक मंडल में देवेंद्र कुमार शर्मा, केके शर्मा, कुमकुम गुप्ता, सुमन यादव, चरन सिांह रहे। कार्यक्रम में राकेश कुमार अग्रवाल, पंकज भारद्वाज, सुनील कुमार यादव, अश्वनी कुमार सैलोनिया, सतीश चंद्र आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566