फिरोजाबाद: मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रिंसी यादव ने पाया तृतीय स्थान

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग आगरा के तत्वाधान में मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मण्डल आगरा डॉ मनोज गिरि एवं जिला विज्ञान क्लब आगरा के जिला समन्वयक डॉ निखिल जैन के संयोजन में 09 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत आगरा में आयोजित किया गया। जिसमें जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के सानिध्य में जनपद की प्रतिभा प्रियांशु एवं प्रिंसी यादव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राम नाथ गौतम ने सभी प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विषय में समझाते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस संगोष्ठी में आगरा मण्डल के जनपदों फिरोजाबाद, आगरा एवं मथुरा के जनपद स्तरीय संगोष्ठी से चयनित प्रतिभागियों ने अपनी अभिव्यक्ति प्रकट की। इसमें सर्वप्रथम 10 अंको की एक लिखित परीक्षा, तदुपरांत निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन आगरा कॉलेज आगरा के एसोसिएट प्रोफेसर एवं संकलन नेहा अग्रवाल ने किया। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता, संभाव्यता और सरोकार है। जिसमें प्रथम स्थान रोबिन कुमार, द्वितीय स्थान वंश एवं तृतीय स्थान जनपद फिरोजाबाद की डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज की छात्रा प्रिंसी यादव ने प्राप्त किया।

सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र समस्त अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार, नोडल प्रभारी अश्वनी कुमार जैन, राजकीय हाईस्कूल नियामतपुर के प्रधानाचार्य डॉ संजीव यादव, एकेडमी के निदेशक देव शरण आर्य, प्रधानाचार्या गरिमा आर्य, शिक्षक रितिक बाथम ने मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रिंसी यादव को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283