फिरोजाबाद: गर्भवती महिला की पिकअप से टक्कर में मौत



-दवा लेने जा रही महिला को वाहन ने कुचला, चालक फरार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगला बरी चैराहे के पास एक मैक्स पिकअप ने सात माह की गर्भवती महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान समा के रूप में हुई है। वह शान मोहम्मद की पत्नी थी और कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ की रहने वाली थी। समा का मायका रसरईया, जिला फर्रुखाबाद में है। उनकी शादी को अभी मात्र दो साल हुए थे। घटना के समय समा दवा लेने के लिए नगला बरी चैराहे पर गई थी। तभी तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।

दुर्घटना के समय उनका पति शान मोहम्मद मजदूरी करने गया हुआ था। पुलिस ने मैक्स पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गई है। परिवार में शोक की लहर है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1487

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter