फिरोजाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. निशा अस्थाना के निर्देशन में 50 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन तिलक इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के माॅडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने है। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। जिसमें फाउन्टेन, न्यूटन के तृतीय नियम पर मॉडल, सिंचाई मॉडल, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, प्रदूषण मॉडल आदि बनाए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन पंकज भारद्वाज, आशीष देव, गोपाल शंकर ने किया। जिसमें किशन ने प्रथम, अंकुर शर्मा ने द्वितीय एवं पुष्पेन्द्र और शौर्य ने तृतीय स्थान प्रप्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मॉडलों में सुधार एवं नवाचार के प्रति जागरूक किया। सभी का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. हरिओम झा ने किया। कार्यक्रम में स्वदेश मिश्रा, शशिकांत यादव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।