फिरोजाबाद: विज्ञान प्रदर्शनी में डायट प्रशिक्षुओं ने दिखाया हुनर

फिरोजाबाद। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में डायट प्राचार्य कमलेश बाबू के मार्गदर्शन में 50 वी जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
सोमवार को प्रौद्योगिकी और खिलौनों की मुख्य थीम पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी में डीएलएड-2021 एवं डीएलएड-2022 के प्रशिक्षुऔ ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वैज्ञानिक मॉडल एवं टीएलएम के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों का भौतिक निरूपण किया एवं प्रौद्योगिकी के भविष्य की संभावनाओं का वर्णन किया। डायट प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षण में आईसीटी के प्रयोग पर बल देना चाहिए। तथा ऐसे शैक्षिक खिलौनों का निर्माण करना चाहिए। जिससे बच्चे रोचकतापूर्वक अध्ययन कर सके।ं प्रशिक्षण प्रभारी लोकेश कुमार ने बच्चों को राज्य स्तर तक चयनित होने के लिए मंत्र दिया। प्रेजेंटेशन को प्रभावकारी बनाने के लिए बताया कि आपने मॉडल तो अच्छा बनाया है लेकिन यदि आप अपने प्रेजेंटेशन को अच्छा कर लेंगे तो निश्चय ही आप राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566