फिरोजाबाद: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ.प्र. के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद फिरोजाबाद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा व महामंत्री जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम सौंपे यापन में कहा कि राज्य कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के विकास एवं उत्थान में दिन रात एक करके कठिन परिश्रम में अपना सहयोग दिया जाता है। गत दिनो ही वैश्विक महामारी के कारण जहाॅ पूरे विश्व में हाहाकार मचा था। सभी स्वयं के बचाव का रास्ता ढूढ़ रहे थे। यही राज्य कर्मचारी, शिक्षक अपने व अपने परिवार की परवाह न करके एल-1 व एल-2 (विशेष कोविड अस्पताल) चिकित्सालयों कम्यूनिटी किचेन तथा घर-घर चिकित्सकीय सेवा देकर संकट के समय डटकर सरकार व समाज के साथ खड़े रहे। इस दौरान असंख्य कर्मचारियों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ा था।

उन्होंने सरकार से राज्य कर्मचारियों को हित का ध्यान रखते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने के अलावा अन्य भत्तों को देने की मांग की है। वहीं संयुक्त परिषद ने प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा है। एक दिवसीय धरने में वरिष्ठ कोषाध्यक्ष हरेन्द्र बघेल, संप्रेक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मुसद्दक हुसैन, ध्रुव कुमार आचार्य, लटूरी सिंह, प्रेमप्रकाश कुशवाह, जगवीर सिंह के अलावा सैकड़ो शिक्षक व राज्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566