फिरोजाबाद: एक करोड़ बीस लाख रू. से शहर की सड़को का होगा कायाकल्प

-मेयर ने वार्ड सं. 36 के नगला पचिया व वार्ड. 44 के मौहल्ला सुहागनगर में निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। निकाय चुनाव की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। नगर निगम द्वारा विकास कार्यो में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को मेयर नूतन राठौर ने विभिन्न वार्डो में लगभग एक करोड़ बीस लाख के सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण 15 वें वित्त की धनराशि से कराएं जायेंगे।

मेयर नूतन राठौर ने वार्ड सं. 36 के नगला पचिया में 34.66 लाख रू. से हिमांयुपूर पुलिया से आशा आईटीआई होते हुए मियावाकी तक क्षत्रिग्रस्त नाला पटरी पर सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य, इसी वार्ड में 14.66 लाख रू. से मौहल्ला सीता नगर हिमांयुपूर नई आाबादी टावार के पीछे मुकेश बाबू यादव के मकान से देवदत्त के मकान तक एवं अन्य कच्ची गलियों में आरसीसी नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इंला. सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।

वहीं वार्ड सं. 36 नगला पचिया में अन्य दो स्थानों पर लगभग 20 लाख रू. के सड़क निर्माण कार्य व 22.94 लाख रू. से नलकूप अधिष्ठापन कार्य का शुभारम्भ किया गया। सात लाख 77 हजार रू. से वार्ड सं. 44 के मौहल्ला सुहागनगरी में पानी की टंकी से श्याम बाबू के मकान तक हाॅटमिक्स द्वारा सड़क सुधार कार्य का शुभारम्भ किया गया। इसके अलावा 19 लाख 30 हजार रू. से नगर निगम सीमान्तर्गत मुख्य मार्गा पर करायें जाने वाले पैंच मरम्मत संबंधी कार्यो का शुभारम्भ किया गया।

मेयर ने संबंधित ठेकेदारों को सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता पूर्वक तय समय सीमा में करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, मुख्य अभियंता निर्माण मनीष कुमार सिंह, अभियंता रमाशंकर राम, अवर अभियंता अमित कुमार, अधिशासी अभियंता जल तारकेश्वर पांडेय, पार्षद सतीश चंद्र राठौर, फूलमाला राठौर, मालती देवी, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566