फिरोजाबाद: शहर में जाम की समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने की बैठक

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक विनायक कंपलेक्स कोटला रोड पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने शहर में लगने वाले जाम को लेकर अपने-अपने विचार प्रकट किये। साथ ही निवारण को लेकर रणनीति बनाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि ई-रिक्शा पर नंबरिंग व मार्ग का पहचान ना होने के कारण शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होती है। प्रांतीय मंत्री मदन लाल वर्मा ने कहा कि गांधी पार्क के चैराहे पर कई स्कूल एक ही समय पर छुट्टी होने के कारण शहर में जाम की स्थिति हो जाती है प्रशासन को स्कूल की छुट्टी में 15-15 मिनट का अंतर करवाना चाहिए।

महामंत्री हरिशंकर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा ऑटो स्टैंड बनाई गई। उन्हें पुलिस प्रशासन सुचारु रुप से संचलान कराएं। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि सदर बाजार में ई-रिक्शा प्रातः 9 बजे से रात्रि को 8 बजे तक पूर्णता बंद किये जाये। जिससे शहर में जाम के हालत सामान्य हो सके। साथ ही कहा कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिये जा चुके है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। अतः शीघ्र ही व्यापार मंडल व्यापक रूप में आंदोलन करेगा।

बैठक में युवा नगर अध्यक्ष सुफियान कुरैशी, युवा पूर्व महानगर अध्यक्ष शुभम राजपूत, रमाशंकर यादव दादा, पंकज यादव, गौरव जैन, मुन्नालाल गोला, मूलचंद राठौर, मनोज कटारिया, नवीन उपाध्याय, राजकुमार सिंह, विवेक कौशल, नितिन वर्मा, विपिन गुप्ता, ओमप्रकाश राठौर आदि व्यापारी मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283