फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश महिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम की हुई घोषणा

-कीर्ति शर्मा होगी उ.प्र. महिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम की कप्तान

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव साबिर और मुख्य चयन करता अनिल लहरी ने बताया कि 9 से 12 जनवरी तक स्व. सतीश मित्तल, कैलाश अग्रवाल, सुखरानी भटनागर, मालती देवी गुप्ता की स्मृति में ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है।

जिसमें उत्तर प्रदेश महिला टीम की कप्तान नोएडा की कीर्ति शर्मा होगी। उत्तर प्रदेश महिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम में कीर्ति शर्मा कप्तान, रेनू बघेल, आरजू सिंह, अंजू रानी, अनीशा, अंशिका, श्वेता वर्मा, हुमेरा, नंदिनी, रितु, छाया और रिया को चयनित किया गया है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463
en_USEnglish