फिरोजाबाद: पुलिस की गोली से हिस्ट्रीशीटर घायल, कराया अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने एसओजी के साथ मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


गुरुवार देर शाम पुलिस की बदमाशों से जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी के समीप मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गैंग बनाकर डकैती डालन वाले बदमाशों के बारे में पता चला था। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही पुलिसकर्मी सचेत हो गए। पुलिसकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। घायल होने के कारण आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसका नाम सत्येंद्र बताया है। वह एका क्षेत्र का रहने वाला है। वह थाना एका का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद किया है। पुलिस का कहना है ट्रैक्टर उसने जलेसर एटा से चोरी किया था। एसपी सिटी ने बताया सत्येंद्र अंतर्जनपदीय स्तर का बदमाश है। इसने एटा मैनपुरी आगरा तथा फिरोजाबाद में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पचोखरा क्षेत्र में भी इसने वारदात को अंजाम दिया है। उसके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जिसके साथ-साथ उसके गैंग के लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574