फिरोजाबाद: आईवी की मिस फेयरवेल बनी इरम अलीम व मिस्टर फेयरवेल आकाश

फिरोजाबाद। सोमवार को आईवी इंटरनेशनल स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। वहीं इरम अलीम को मिस फेयरवेल व आकाश कुमार को मिस्टर फेयरवेल आईवी का खिताब प्रदान किया गया।

आईवी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर के सम्मान में एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। वहीं कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियरों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताऐं रखी गई। जिसमें सीनियर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में आईवी स्कूल की मिस फेयरवेल इरम अलीम व मिस्टर फेयरवेल आकाश कुमार को चुना गया। प्रधानाचार्या नंदिनी यादव ने मिस फेयरवेल का खिताब इरम अलीम व मिस्टर फेयरवेल का आकश गुप्ता को प्रदान किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओ को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाऐं प्रदान की। कार्यक्रम में पावन शर्मा के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2569