फिरोजाबाद: रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने संजीव आहूजा व सचिव रजत शाह

-रोटरी क्लब ने मनाया अपना 49 वां स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के नेहा होटल मे रोटरी क्लव ने अपना 49 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एल के बंसल एवं विशिष्ठ अतिथि मुकेश सिंघल ने किया। साथ ही वर्ष 2024-25 के कार्य के लिये कमेटी का चुनाव किया गया।

जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिये डाॅ संजीव आहूजा, सचिव रजत शाह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष एस.एस. खण्डेलवाल को चुना गया। सभी ने नई कमेटी को तालियां बजाकर उत्सावर्धन किया। पिछले पाँच दशकों से समाज कल्याण के कार्यो मे कार्यरत रोटरी क्लब की अपनी अलग ही पहचान है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार बंसल ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी रोटेरियनस ने नए गठित बोर्ड को शुभकामनाएं दी। जिसमें अनिल बंसल, विपुल अग्रवाल, सचिन बंसल, अतीश राठौर, अतुल अग्रवाल, अशोक बाबू अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, सुशील शर्मा, विनोद शाह, अश्वनी कुमार सिंह, ललित श्रीवास्तव, अजय जिंदल आदि रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574