फिरोजाबाद: नीट परीक्षा में सौम्या गुप्ता ने आल इंडिया में 695 वीं रैंक की हासिल

फिरोजाबाद। नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) में लेबर कालोनी निवासी सौम्या गुप्ता ने 720 में से 680 अंक प्राप्त किए। उन्होंने आल इंडिया में 695 वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं जनरल में 350 वीं रैंक मिली है। सौम्या ने विनय फिजिक्स क्लासेस से तैयारी की थी। बाकी समय वह स्वयं घर पर तैयारी करती थीं। खैरगढ़ के हाथवंत निवासी विकास यादव ने 670 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कोटा राजस्थान से तैयारी की थी। शहर के सुहाग नगर निवासी चूड़ी कारखानेदार संजय जैन घंटू के पुत्र उत्कर्ष जैन ने 665 अंक प्राप्त किए हैं। वह आगे चलकर हृदय रोग विशेषज्ञ बनकर मरीजों की सेवा करना चाहते हैं। नगला राधे निवासी सोनल बघेल ने 648 अंक प्राप्त किए हैं। सिरसागंज निवासी ललित राजपूत ने 632 अंक, रिषभ गर्ग ने 630 अंक, सुहाग नगर निवासी प्रियांश मोहनिया और निशांत सिंह ने 622 अंक प्राप्त किए हैं।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1285