फिरोजाबाद: सिटी सोयायटी ने 450 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। सिटी सोसायटी फिरोजाबाद द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन नगर के पाॅलीवाल हाॅल में किया। जिसमें अतिथियों द्वारा 450 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरबंस शर्मा, डॉक्टर दिलीप यादव, डॉक्टर सुकेश यादव, नंदनी यादव द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज आईवीे इंटरनेशनल स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से किया। इसके बाद अतिथियों द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 450 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है। शिक्षा से ही अपने पथ पर आगे बढा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आगे चलकर अपने जनपद, शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करे। वहीं पूनम यादव ने सभी महिला अतिथियों का स्वागत किया।

अध्यक्ष आशीष बंसल ओके ग्लास, संरक्षक अरुण कुमार जैन पीली कोठी ने सभी आंगुतक अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में ललतेश जैन, मुकेश जैन, दिनेश जैन, उदयन गुप्ता, प्रताप सिंह यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक असलम भोला रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574