फिरोजाबाद: कस्तूरबा बालिका विद्यालय में 101 कन्याओं का किया पूजन

फिरोजाबाद। कस्तूरबा बालिका विद्यालय सिविल लाइन पर नोडल शिक्षिका विनीता चैधरी, रीमा सिंह, नीति यादव, वंदना तोमर, नीलम यादव, रेनू यादव, मिली यादव, मधु चैहान द्वारा 101 कन्याओं का पूजन किया। जहां पंकज चिमनानी डीसी बालिका एवं वार्डन अरशद बेगम, वीना, आरती, प्रीति सभी अध्यापिकाओं के साथ मिलकर सभी कन्याओं को चंदन टीका लगाकर, मोली बांधकर भोजन के साथ स्टेशनरी बिस्किट टॉफी आदि बांटी गई।

विनीता चैधरी द्वारा सेफ सिटी परियोजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा के बेसिक स्टेप सिखाए और बच्चियों को आपातकाल में कैसे खुद ही अपने आप को सुरक्षित रखना है सिखाया, साथ ही बच्चियों को डेमो दिखाकर बहुत ही अच्छे से सब समझाया। डीसी बालिका ने बच्चियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी एवं सरकारी योजनाओं को सामने रखा। रीमा सिंह ने बाल अधिकारों, घरेलू हिंसा, गुड टच बैड टच क्या है।

बालिकाओं को समझाया, नीति और रेनू ने स्वच्छता पर अपने विचार साझा किए। वंदना और नीलम द्वारा सभी हेल्पलाइन एनओएस की जानकारी दी गई। मधु और मिली द्वारा बालिकाओं को खुद को सशक्त बनाना एवं अपने अंदर छिपे हुनर की पहचान करने पर चर्चा की गई।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814