शिकोहाबाद: बीडीएम में लगी खादी ग्रामोद्योग और हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी

शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु की देखरेख में खादी महोत्सव के अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों और स्थानीय रूप से निर्मित विभिन्न पारंपरिक व कुटीर उद्योगों के उत्पादों को बनाया व सजाने हेतु एकदिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण प्रदर्शनी की व्यवस्था श्रीगांधी आश्रम की पूरी टीम मंत्री सचेन्द्र राय, व्यवस्थापक जीतेन्द्र तिवारी, सहायक कार्यकर्ता, जयबहादुर सिंह द्वारा की गयी।

प्राचार्या प्रो. गीता यादवेन्दु द्वारा प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन कर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रदर्शनी में खादी निर्मित उत्पादों को न केवल शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी द्वारा अपितु स्वयंसेविकाओं व जनसामान्य द्वारा बड़ी मात्रा में खरीदकर खादी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण व शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण की सहयोगात्मक उपस्थिति रही।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814