फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में वनस्पति विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ अंजू शर्मा द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्राचार्या ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. दीपांशी जायसवाल ने छात्राओं को प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बारे में बताया। इसके अलावा अपने विचार भी साझा किए कि कैसे महिलाएं अपने परिवेश की सुरक्षा करती हैं और मां की तरह उनका पालन-पोषण करती हैं।
हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. संध्या द्विवेदी ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही कैसे हम अपशिष्ट प्रबंधन का उपयोग करके पर्यावरण को बचा सकते है। निर्णायक मंडल के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर रीता दीक्षित (रसायन विज्ञान विभाग) एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. रफत खान (जंतु विज्ञान विभाग) की अहम् भूमिका रही।
कार्यक्रम में एमएससी जंतु विज्ञान की शिक्षिका पल्लवी शर्मा एवं कीर्ति गुप्ता की भी अहम् भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान संकाय के सभी शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।