फिरोजाबाद: गैंगस्टर के आरोपी कालिया ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

-मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद। गैंगस्टर के आरोपी कालिया से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध आगरा, हाथरस और फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।

एसपी ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि थाना सिरसागंज और एसओजी टीम को सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का एक आरोपी बाइक द्वारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नसीरपुर मार्ग पर अमौर नहर पुलिया पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी बाइक पर आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर अपनी बाइक को दौड़ा दिया और बाइक लेकर नहर की पटरी की ओर जाने लगा। तभी उसकी बाइक फिसल गई और वह हड़बड़ाहट में गिर गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह गिर गया। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी का नाम शोएब उर्फ कालिया पुत्र जाकिर अली निवासी बरी का नगला 60 फुटा रोड कली मंदिर के पास वाली गली कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ फिरोजाबाद है। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिरसागंज, थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, थाना जगदीशपुरा आगरा, थाना ताजगंज आगरा, थाना हरी पर्वत आगरा और थाना हाथरस में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2551