शिकोहाबाद: प्रधानाचार्य आचार्य समागम एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

शिकोहाबाद। राधामोहन फरसैया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिरसागंज में प्रधानाचार्य आचार्य समागम एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य और आचार्य उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने विद्या भारती के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष अतुल प्रकाश फरसैया, प्रबंधक योगेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल,सदस्य संतोष कुमार जैन, मुख्य अतिथि रंजना सिंह नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य वक्ता सतीश समर्थ अध्यक्ष. जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, रामप्रसाद सहित बड़ी संख्या में जनपद फिरोजाबाद, मैनपुरी सहित कई विद्यालयों के नारायण कॉलेज सहित अन्य कॉलेज के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। वंदना के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह जादौन ने मंचासीन पदाधिकारी एवं अतिथियों का परिचय कराया। पदाधिकारी, अतिथियों, प्रधानाचार्यो एवं मीडियाकर्मियों को पटका उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन प्रवक्ता जीव विज्ञान रामकुमार ने किया।

मुख्य वक्ता सतीश समर्थ ने विद्या भारती के विभिन्न आयामों पर विशेष बल दिया और कहा कि जिस उद्देश्य से विद्या भारती ने विद्यालय खड़े किए हैं,उस उद्देश्य का पालन करते हुए हम निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते रहें। समापन सत्र में अंजना शर्मा प्रधानाचार्य ब्राइट स्कॉलर्स एकेडमी सिरसागंज ने बच्चों को खेल-खेल में कैसे सिखाया जाए इस पर विशेष रूप से बताया। विद्यालय के अध्यक्ष अतुल प्रकाश फरसैया ने सभी को शुभ आशीर्वचन प्रदान किया।

अंत में संकुल प्रमुख एवं सह संकुल प्रमुख ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति में विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र कुमार गुप्ता,राम अवतार अग्रवाल,सदस्य. डॉक्टर संतोष कुमार जैन, सह संकुल प्रमुख महेश चंद्र दुबे, राजेश्वर सिंह, रामनाथ, महेश चंद्र मिश्र, नरेंद्र शर्मा एवं अजय सिंह एवं प्रधानाचार्य एवं आचार्य उपस्थित रहे।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814