फिरोजाबाद: डीआईओएस ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन के ब्रॉशर का किया विमोचन

फिरोजाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, सिविल लाइन दबरई पर जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, उप प्राचार्य जिला प्रशिक्षण शिक्षण संस्थान, आगरा पुष्पा सिंह एवं राज्य मीडिया समन्वयक, ब्रज प्रांत अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के ब्रॉशर का विमोचन किया।

डीआईओएस धीरेन्द्र कुमार ने जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की प्रक्रिया में तीव्र गति लाने के लिए निर्देश प्रदान किए। वीवीएम ऑनलाइन परीक्षा की जानकारी भी प्रदान की। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन कराने के साथ वीवीएम के पहले स्तर की परीक्षा 23 अक्टूबर और 27 अक्टूबर 2024 है।परीक्षा का तरीका ऑनलाइन है।

परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक 90 मिनट का होगा। छात्र केवल एक बार ही लॉग इन कर सकेंगे। इसके परिणाम की घोषणा 15 नवंबर 2024 को होगी। इस परीक्षा का शुल्क व्यक्तिगत रूप से या स्कूल के माध्यम से पंजीकरण कराने वाले छात्रों को दो सौ रुपये का शुल्क देना होगा। इस अवसर पर सोनवीर सिंह राठौर, कौशलेंद्र मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, महीपाल सिंह, सुरेश चंद्र, नरोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566