शिकोहाबाद: पयूषण पर्व पर जैन मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रम

-दस लक्षण धर्म के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म पर हुई चर्चा

शिकोहाबाद। पयूषण पर्व का प्रथम दिन (उत्तम क्षमा) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जैन समाज के सभी मंदिरों में समाज के लोगों ने अभिषेक, शांतिधारा व पूजन कर मनाया। दस दिनों तक जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जैन स्ट्रीट व मंडी श्रीगंज श्री महावीर जिनालय सहित नगर के अन्य जैन मंदिरों में प्रातः काल पुजारी ने केसरिया व सफेद वस्त्र पहन के श्रीजी को पंडुकशिला पर विराजमान कर भाव पूर्वक अभिषेककिया। इसके बाद शान्ति धारा की। उसके बाद देव शास्त्र गुरु सोलह कारण व दस लक्षण धर्म की विधि विधान से पूजन किया। शाम के शमय आरती व बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

इस दौरान सेठ अशोक जैन, प्रिन्स जैन, संभव जैन, रजनीकांत जैन, गौरव जैन, डिंपी जैन, सौरभ जैन, सर्वज्ञ जैन, शिखर जैन, निर्मल कुमार जैन, नवीन जैन, अनिल जैन, ज्ञानेंद्र जैन, ऋषभ जैन, नैतिक जैन, आलोक जैन, गब्बर जैन एवं महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814