फिरोजाबाद: जहरीले कीड़े के काटने से बालिका की मौत

-नीम के पेड़ के पास खेलते समय कीड़े ने काटा
-मुंह से निकला झाग, डाक्टरों ने किया मृत घोषित

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में अन्य बच्चों के साथ खेल रही मासूम बच्ची को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव खरसुली निवासी धर्मवीर के चार बच्चे थे। जिनमें तीन बेटी और एक बेटा शामिल हैं। रविवार सुबह उनकी दूसरे नंबर की आठ वर्षीय बेटी जाह्नवी अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर नीम के पेड़ के पास खेल रही थी। परिजनों ने बताया कि तभी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया, क्योंकि कीड़े काटने के बाद ही उसके मुंह से झाग आ गया। उसके साथ बच्चों ने झाग देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर आ गए। आनन-फानन में बालिका को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की खबर पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई थी।

इंस्पेक्टर नगला खंगर का कहना है कि बालिका के मुंह से झाग आने पर परिजनों का अनुमान है कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से बालिका की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566