फिरोजाबाद: शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी व दशहरा

-आईवी इंटरनेशन स्कूल में सीओ शिकोहाबाद ने बुराई के प्रतीक रावण किया पुतला दहन

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में रामनवमी व दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

सोमवार को आईवी इंटरनेशनल स्कूल में रामनवमी एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने देश भक्ति गीत, श्रीराम कथा एवं धार्मिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद कमलेश कुमार एवं प्रधानाचार्या नंदनी यादव ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों का माल्यार्पण व तिलक कर पूजन किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा लंकापति रावण का पुतला दहन किया गया। रावण दहन के समय विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं पधारे हुए अभिभावक उत्साहित देखें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ शिकोहाबाद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यालयों में अवश्य होते रहने चाहिए। जिससे बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति एक लगाव बना रहता है। साथ में रावण दहन हम सभी को असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या नंदिनी यादव ने सभी पधारे हुए समानित अभिभावको एवं मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही रामनवमी एवं दशहरा की शुभकामनाएं प्रदान की।

वहीं पं. मुरारी लाल सीनियर सैकेंड्री स्कूल सिविल लाइन दबरई में रामलीला मंचन व माॅ दुर्गा की भव्य झांकी सजाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर किया। साथ ही माॅ दुर्गा व भगवान राम के स्वरूपों की आरती उतारी। कार्यक्रम का संचालन सक्षम पाठक एवं श्रेया शर्मा ने किया। इस अवसर पर रुचि सक्सैना, पूनम माहौर, आस्था गुप्ता, श्वेता शर्मा, अनुपम जादौन, सरोज दक्ष, दीप्ति कुमारी, रितु कुमारी, निदा खान, सुमन कुमारी, माधव पाण्डेय, योगेश अग्रवाल, भोजपाल सिंह, राम मोहन शर्मा, आकाश जैन आदि उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566