टूंडला: संकट मोचन सेवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्र किए वितरण

टूंडला। संकटमोचन गौ सेवा ट्रस्ट तुला के तत्वाधान में रविवार को वृद्ध आश्रम टूंडला में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया,तथा वस्त्रों का वितरण किया गया।
रविवार को संकट मोचन गौ सेवा ट्रस्ट टूंडला के ट्रस्ट अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा द्वारा वृद्धा आश्रम बन्ना टूंडला में जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज हित के ऐसे पुण्य कार्य में समाजसेवी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। ट्रस्ट के सचिव मुकेश त्रिपाठी ने कहां कि मनुष्य का जीवन तभी सफल है, जब इसको परहित में लगाया जाए। इस मौके पर रामाशंकर उपाध्याय, विवेक शर्मा, अंकित उपाध्याय, सुरेश शर्मा, संजय बाबू, अंकित तोमर, विवेक यादव आदि का सहयोग रहा।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445