शिकोहाबाद: यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रथम बार जनपद आगमन पर हुआ जोशीला स्वागत

शिकोहाबाद। अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र यादव का जनपद में प्रथम बार आगमन पर यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकैलश यादव ने सभा के सैकडों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित फिरोजाबाद इटावा सीमा पर पहुँच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया। पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जिंदावाद के नारे लगाते हुये उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को भी फूल माला पहना कर स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. राम कैलाश, जिलाध्यक्ष श्रीराधाकृष्ण यादव, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कमलेश आर्य तथा प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव व गजेंद्र यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267