शिकोहाबाद: प्रोजेक्ट कार्य से विद्यार्थियों की जिज्ञासा में होती है वृद्धि-अश्वनी जैन

शिकोहाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. निशा अस्थाना के निर्देशन में 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन शिकोहाबाद के राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. राजकिशोर यादव, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी सुमित कुमार सिंह के संयोजन में किया गया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रोजेक्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक कार्यक्रम है। प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थियों की जिज्ञासा में वृद्धि करते हैं। जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पारितंत्र की विभिन्न परियोजनाओं की प्रोजेक्ट फाइल का अवलोकन भी किया एवं विद्यार्थियों को उनके विषय को समझाया।

प्रोजेक्ट प्रदर्शन में विद्यालय की कुल 23 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जनपद स्तर के लिए जूनियर वर्ग में प्रिंस, लवकेश, अमीकेश, अंश भदौरिया, हर्ष, अंकुर एवं सीनियर वर्ग में अंशिका, वन्दना, सुहानी, अनुष्का, दीक्षा, पिंकी, सुमन का चयन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजकिशोर यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुमित कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में चंद्रकांत, रवी यादव, योगेश कुमार, राजेन्द्र सिंह चैहान एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267