फिरोजाबाद: मानव श्रृंखला बना मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का दिया संदेश

फिरोजाबाद। जनपद में निरंतर चल रहे स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत बौद्धाश्रम रोड स्थित कमला नेहरू चंद्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज के छात्र और छात्राओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। साथ ही जनपदवासियों को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात अंबेडकर पार्क से लेकर सरोजनी नायडू स्कूल पार करते हुए बौधाश्रम रोड पर एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि स्वीप की ब्रांड एंबेस्डर कल्पना राजौरिया ने जानकारी दी कि इस समय संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, जिसमें जनपद में भी निरंतर कार्य चल रहा है जिसमें समस्त बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी मतदान केंद्र पर उपलब्ध रहते हैं। अतः जिस भी वोटर का कोई संशोधन होना है या नाम वोटर लिस्ट में जुड़ना है, वह जाकर अधिकारी से संपर्क करके अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकता है। यदि कोई युवा एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है तो वह भी अभी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकता है।

ईएलसी के सहायक नोडल अधिकेकारी हिमांशु शर्मा ने उपस्थित लोगों से कहा कि स्वयं मतदाता बनने के साथ ही साथ अन्य लोगो को मतदाता बनने के हेतु प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के संयोजक सावित्री फाउंडेशन के निशांत गर्ग ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अतुल शुक्ला, सहायक नोडल हिमांशु शर्मा, योगेंद्र यादव, रविंद्र उपाध्याय, भगवानदास शंखवार, अश्वनी मिश्रा, आकाश यादव राखी गंभीर, दीपिका जैन, दीपिका शर्मा, मोनिका उपाध्याय अन्य शिक्षक लोग उपस्थित रहे।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267