फिरोजाबाद: बंदरों के लिये मंकी हाउस बनाने की मांग

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिला और एक ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें बंदरों द्वारा हो रही लोगों की समस्या से अवगत कराया।
प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से कहा कि शहर में बंदरों के आंतक से लोग परेशान है। उन्होंने नगर आयुक्त से बदंरों के लिए अलग से मंकी हाउस बनाने की बात रखी। जिस पर नगर आयुक्त ने बंदरों की समस्या को जल्द खत्म करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री ध्रुवकुमार आचार्य, महानगर अध्यक्ष मोहन गुप्ता, महामंत्री किशोरी लाल वर्मा, उपाध्यक्ष सागर गुप्ता, प्रियांश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283