शिकोहाबाद। संस्था पर्यावरण मित्र द्वारा आयोजित वन दर्शन कार्यक्रम में अमेंजिंग वल्र्ड पब्लिक स्कूल सिरसागंज के विद्यार्थियों ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स परिसर स्थित पर्यावरण मित्र के विभिन्न प्रकल्पों के बारे में जाना और समझा।
पर्यावरण मित्र द्वारा प्राकृतिक तरीके से बनाई जाने वाली जैविक खाद के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्हें यह भी बताया गया कि आजकल अधिकतर लोग रासायनिक खादों का प्रयोग कर स्वयं के जीवन को विनाश की ओर ढकेल रहे हैं। हम प्राकृतिक तरीके से खाद बनाकर धरती मां की सेवा कर सकते है। वातावरण में रसायन के प्रयोग से फैलने वाली बीमारियों से स्वयं एवं अपने परीवारीजनों को बचा सकते हैं।
विद्यार्थियों को टिप कटिंग के माध्यम से नये पौधे तैयार करने की विधि बताई गई। विद्यार्थियों को कचरा प्रबन्धन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के साथ पर्यावरण मित्र संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।