फिरोजाबाद: शिक्षक संघ के एक बार फिर जिलाध्यक्ष बने उमेश चंद्र यादव

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव तिलक इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी आलोक कुमार दुबे मंडली मंत्री अलीगढ़ की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें निर्विरोध उमेश चंद्र यादव एक बार फिर माध्यमिक शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा, आय व्यय निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को बनाया गया। इस अवसर दौरान दिनेश यादव, पंकज भारद्वाज, रामकेश यादव, राजकुमार उपाध्याय, डॉ राघवेंद्र, गोपालदास शर्मा, प्रवेश कुमार शर्मा, ग्याप्रसाद भारद्वाज, स्वदेश मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2570