फिरोजाबाद: पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय के अलावा जनपद के सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने कार्यालय की साफ-सफाई कर श्रमदान किया।
रविवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड, फैमिली क्वार्टर्स के आसपास, बैरकों के अंदर व छतों पर पुलिस कर्मियों ने साफ-सफाई की। अभियान के तहत सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों व थानों में भी सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही कार्यालय की साफ-सफाईं, कम्प्यूटरों, टेबलों, आलमारियों तथा सभी इलेक्ट्रानिक उपकरणों की सफाई की गयी। सभी बैरकों, कूलरों एवं परिसरों के आसपास कचरे को हटाया कर प्लास्टिक कचरे, गीले कचरे व सूखे कचरे का संग्रह एवं निपटान अलग-अलग कराया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर इसमें सहयोग किया गया।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267