शिकोहाबाद: राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री चुने गये डॉ. शैलेंद्र सिंह

शिकोहाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर की पदोन्नति प्रधानाचार्य के पद पर होने के फलस्वरुप मंत्री पद पर डॉक्टर शैलेंद्र सिंह को चुना गया है।
राजकीय शिक्षक संघ की बैठक जिला मुख्यालय दबरई में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने की। जिसमें उपस्थित पदाधिकारी ने डॉक्टर शैलेंद्र सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर को जिला मंत्री चुना। मंत्री चुने जाने पर सभी शिक्षकों पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, डॉक्टर सुधीर कुमार, योगेंद्र सिंह, सरिता सिंह, तनवी गुप्ता, सर्वेंद्र सिंह, विवेक कुमार, पूनम यादव, पूनम जैन, जानकी प्रसाद, राम प्रताप, धर्मेंद्र सिंह आदि सदस्यों ने साफा बांधकर फूल मालाओं से स्वागत किया। संचालन जानकी प्रसाद ने किया। निर्वाचित मंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि मैं शिक्षक और संगठन के लिए निष्ठा ईमानदारी से कार्यकर्ता रहूंगा।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814