फिरोजाबाद: आर.के. काॅलेज कोटला में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। आर.के. इंटर कॉलेज कोटला में क्षेत्रिय अंतर विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
शनिवार को आर.के. इंटर काॅलेज में आयोजित विद्यालय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गिरधारी लाल उ. मा. विद्यालय चुल्हावली टूंडला, राम मूर्ति इंटर कॉलेज शाहपुर आदि विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर-19 बालक वर्ग में धर्मेन्द्र कुमार, रंजीत सिंह एवं चंद्रभान तथा अंडर-17 बालक वर्ग में दिनेश, अवधेश कुमार, पंकज तथा हैप्पी, अंडर-14 बालक वर्ग में सुमित, रूपेश यादव, चारु, सत्यभान तथा रोहित अपने वर्ग में विजेता घोषित किये गये। प्रतियोगिता का उद्घाटन आर के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. राजेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में देवेंद्र पाल शर्मा डीएवी इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, अशोक कुमार आर. आर. एम. इंटर कॉलेज बछगांव, संतोष कुमार रहे। इस दौरान गौरव यादव, अरविंद शर्मा, नीरजा सिंह, वरुण देव यादव, गोपाल कृष्ण सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेश मिश्रा, विवेक मिश्रा, अमित गुप्ता के अलावा विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267