फिरोजाबाद: बंच केबिल डालते समय पोल से गिरा युवक, जयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

फिरोजाबाद। बंच केबिल डालते समय पोल से गिरकर घायल हुए युवक को आगरा के निजी अस्पताल से जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रोकृरोकर बुरा हाल है। मृतक बछगांव नारखी क्षेत्र का रहने वाला है।

थाना नारखी क्षेत्र के गोंदई बछगांव निवासी 22 वर्षीय राहुल अशोका विल्ड कंपनी में काम करता था। कंपनी द्वारा अभी नगला सिंघी क्षेत्र में बंच केबिल डालने का काम कराया जा रहा है। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे वह नगला सिंघी क्षेत्र बजहेरा विद्युत वितरण केन्द्र के अंतर्गत गांव गार्डन में बंच केबिल डालने का काम कर रहा था। तभी अचानक पोल टूटने के कारण वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भिजवा दिया। जहां परिजन भी पहुंच गए। आगरा से युवक को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जयपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी नगला सिंघी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत के बाद मां हीरावती का रोकृरोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष शिव चैहान का कहना है कि पोल पर काम कर रहा युवक पोल टूटने पर उससे गिरकर घायल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566