फिरोजाबाद: कांच एवं चूड़ी उद्योग मजदूर संघ के अध्यक्ष बने प्रेमवीर सविता व महांमत्री विकास पालीवाल

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय पर कांच एवं चूड़ी उद्योग मजदूर संघ की कार्यकारणी की गठन किया गया। बैठक में ब्रजप्रांत संगठन मंत्री शंकर लाल ने कांच एवं चूड़ी उद्योग मजदूर संघ की कार्यकारणी का गठन करते हुए प्रेमवीर सरिता को अध्यक्ष, विकास पालीवाल को महामंत्री बनाया गया। साथ ही उपाध्यक्ष रामवती देवी, उमेश राठौर, मनमोहन शंखवार, दुष्यंत यादव को, संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र पाठक, पूजा शंखवार, विनोद तोमर, दीपक राठौर एवं संगठन मंत्री अनिल गुप्ता अमीना, कोषाध्यक्ष भोले, रविंद्र संखवार मीडिया प्रभारी, अमित राठौर सह मीडिया प्रभारी, करण सागर को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला महामंत्री रमाकांत यादव, प्रशांत, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574