शिक्षा चौपाल में दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

फिरोजाबाद। विकास खंड नारखी के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदी में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को सरकार द्वारा मिलने सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को सरल एवं बेहतर शिक्षा पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ एआरपी अमर नाथ, जितेंद्र प्रताप सिंह ने माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति की नोडल शिक्षिका रीमा यादव ने बालिकाओं को आपरेशन जाग्रति के तहत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाऐं चलाई जा रही है। साथ ही साइबर अपराध के प्रति संचेत किया जा रहा है।

संकुल शिक्षक ब्रज प्रताप सिंह ने कायाकल्प और निपुण योजना के बारे में जानकारी दी। एआरपी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निपुण लक्ष्य ऐप, दीक्षा ऐप, निपुण असेसमेंट टेस्ट पर चर्चा की। एआरपी कौशल सिंह द्वार टीएलएम, प्रिंट रिच सामिग्री, समान अवसर, सब बच्चो को बाल सुविधाओ पर चर्चा की। एआरपी अमर नाथ आर्य सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बच्चो को जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदी के निपुण बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जयप्रकाश ठाकुर व संचालन जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान सरल देवी, नाजिश फातिमा, सरिता, अरुण, केदार, राकेश, नीतू, सुनील आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254