फिरोजाबाद। माथुर वैश्य युवा संगठन ने शहर में भ्रमण कर सर्दी से बचने के लिए जरूरतमंद गरीबों, साधु संतो को गर्म कम्बल वितरण किये। शनिवार को माथुर वैश्य युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में गरीबो को कम्बल वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि माथुर वैश्य युवा संगठन प्रतिवर्ष इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ-चढ़कर हिस्सा लेता है और भीषण सर्दी में गरीबों को कम्बल वितरित किये जाते है। समाजसेवी व संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अमित गुप्ता ने कहा कि कई बच्चे अनाथ मिले। उनको संगठन द्वारा गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है। जिसे संगठन बखूबी निभा रहा है। इस दौरान अनूप गुप्ता, मनोज, मुकेश, सौरभ गुप्ता, मोहित गुप्ता, अमलेश, शिवदयाल, विवेक गुप्ता, सहित तमाम संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।