टूंडला: ठेका सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर टूंडला में गधे के सामने ज्ञापन रख जताया विरोध

टूंडला। नगर पालिका परिसर में विगत सात माह से वेतन न मिलने को लेकर भूख हड़ताल कर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को गधे को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही नगरपालिका अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने अपना बकाया वेतन दिलवाए जाने की मांग की है।

ठेका सफाई कर्मचारी विगत छह दिन से नगर पालिका परिसर के सामने टेंट लगाकर बैठे हुए हैं। इनमें से तीन कर्मचारी विगत पांच दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसडीएम सत्येंद्र सिंह को शिकायत देने के बाद भी अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। मंगलवार को ठेका सफाई कर्मचारियों ने गधे के सामने ज्ञापन को रखकर विरोध जताया।

भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारी नेता शैलेंद्र वाल्मीकि ने बताया की नगर पालिका में अभी ग्रांट आई हुई है। ऐसे में यदि अधिशासी अधिकारी चाहें तो ठेका सफाई कर्मचारियों का वेतन देकर इस भूख हड़ताल को समाप्त करा सकते हैं। वहीं, ठेका सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से नगर में जगह—जगह गंदगी का आलम है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज धाकरे ने कहा कि नगर पालिका ईओ और चेयरमैन की हठधर्मिता के चलते कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से नगर में नरक बना हुआ है।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160